तिरुवनंतपुरम: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 श्रृंखला का अंतिम मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रनों के बड़े अंतर से हराया।
इस जीत के साथ भारत ने श्रृंखला में 4-1 से विजय प्राप्त की है।
संजू सैमसन ने एक बार फिर निराश किया मगर ईशान किशन के शतक और कप्तान सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक और हार्दिक पांड्या की ताबड़तोड़ बल्ले बाजी के दम पर भारत ने 271 रनों का भारी भरकम स्कोर खड़ा कर दिया।
न्यूजीलैंड की टीम ने भी सराहनीय संघर्ष किया मगर जीत की दहलीज तक नहीं पहुंच सके
आगामी विश्व कप में भारत ने अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है अब विपक्षी टीम पर कहर बन कर भारत के धुरंधर टूट पड़ेंगे और इस विश्व कप को यादगार बनाएंगे
Ms News Center
