Sanju Samson : टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव किया जा सकता है।विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) टी20 वर्ल्ड कप की प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं होंगे, जिससे टीम मैनेजमेंट को मजबूरन नया विकल्प चुनना पड़ सकता है।
ऐसे में उनकी जगह एक ओपनर को मौका दिया जा सकता है, जो हाल के समय में अच्छे फॉर्म में रहा है और टीम को मज़बूती दे सकता है। आइये जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़…Sanju Samson : टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव किया जा सकता है।विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) टी20 वर्ल्ड कप की प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं होंगे, जिससे टीम मैनेजमेंट को मजबूरन नया विकल्प चुनना पड़ सकता है। ऐसे में उनकी जगह एक ओपनर को मौका दिया जा सकता है, जो हाल के समय में अच्छे फॉर्म में रहा है और टीम को मज़बूती दे सकता है। आइये जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी ?
प्लेइंग XI से Sanju Samson होंगे ड्रॉप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) को टीम इंडिया की प्लेइंग XI से बाहर किया जा सकता है। इसकी बड़ी वजह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज़ में उनका लगातार खराब प्रदर्शन माना जा रहा है।न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में संजू सैमसन (Sanju Samson) अपनी बल्लेबाज़ी से खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए, जिसके चलते टीम मैनेजमेंट उनकी जगह किसी दूसरे ओपनर या विकेटकीपर बल्लेबाज़ को मौका देने पर विचार कर सकता है।
इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव की स्थिति में ईशान किशन को मौका मिल सकता है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज़ में संजू सैमसन (Sanju Samson) के खराब फॉर्म के बाद टीम मैनेजमेंट ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर दोबारा विचार कर सकता है।न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में ईशान किशन ने शानदार फॉर्म दिखाया है और आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को तेज़ शुरुआत दिलाई है। ऐसे में उन्हें अभिषेक शर्मा के साथ बतौर ओपनर खिलाने का विकल्प सामने है, क्योंकि दोनों खिलाड़ी पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।
