India vs Pakistan T20 World Cup LIVE score: भारत और पाकिस्तान की टीम कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में एक-दूसरे के सामने हैं। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए गए हैं। संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है, जबकि अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है।पाकिस्तान की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है और उन्होंने वही टीम उतारी है, जो यूएसए के खिलाफ खेली थी।
भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पे 175 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा एक बार फिर बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए मगर ईशान किशन ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जम कर धुलाई किया मात्र 40 गेंदों में 77 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जिसमें 10 चौके और 3 छक्के लगाए मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए ।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 32 रनों का योगदान दिया तिलक वर्मा ने भी 25 बनाए शिवम दुबे ने 27 रनों की बहुमूल्य पारी खेली क्योंकि पिच थोड़ी मुश्किल थी पाकिस्तान ने 7 बॉलरों से बॉलिंग करवाया जो कि टी 20 विश्व कप में एक रिकॉर्ड है
पकिसान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रनों पर सिमट गई पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई ।
अभी तक टी 20 विश्व कप में भारत पाकिस्तान 9 बार आमने सामने हुए जिस में भारत ने 8 बार पाकिस्तान को हराया सिर्फ एक बार पाकिस्तान जीतने में कामयाब रहा
पाकिस्तान का भारत को दूसरी बार हराने का सपना पूरी तरह चकना चूर हो गया
Ms News Center
