IND vs NZ 5th T20I: ‘बोझ’ बन चुके इस खिलाड़ी के पास आखिरी मौका, अगर फ्लॉप हुआ तो पूरे विश्व कप में बेंच करेगा गर्म!

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला 5वां यानी आखिरी मुकाबला भले ही सीरीज के लिहाज से अहम ना हो, क्योंकि इस सीरीज को टीम इंडिया 3-1 से पहले ही अपने नाम कर चुकी है, लेकिन यह मैच उस खिलाड़ी के लिए बेहद अहम है, जो पिछली 15 पारियों से रनों के लिए तरस गया है.

ये वही खिलाड़ी है, जिसका पहले चार टी20 मैचों में बल्ला खामोश रहा है और उसने टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले खुद के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव की टेंशन बढ़ा दी है. लेकिन अच्छी बात है कि सीरीज का आखिरी मुकाबला वो अपने होम ग्राउंड पर खेलेगा. ये कोई और नहीं बल्कि खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन हैं, जो तिरुवनंतपुरम में होने वाले आखिरी टी20 मैच में ना सिर्फ प्लेइंग 11 में खुद की जगह बचाने उतरेंगे बल्कि आलोचकों का मुंह भी बंद कराना चाहेंगे.इस सीरीज के पहले चारों मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में जगह मिलने के पूरे चांस हैं, क्योंकि तिलक वर्मा इस सीरीज से बाहर हैं. इसलिए ईशान किशन के प्लेइंग 11 में होने के बाद भी टॉप ऑर्डर में संजू के लिए जगह बनती है. वो अभिषेक शर्मा के साथ एक बार फिर ओपन करते नजर आ सकते हैं. नंबर 3 पर ईशान किशन को मौका मिलने की उम्मीद है, जैसा इस सीरीज में अब तक दिखा है.

संजू सैमसन पर क्यों है दबाव?

संजू सैमसन इस सीरीज के पहले चार मैचों में कुछ खास नहीं कर सके हैं. उन्होंने हर बार निराश किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू की पिछली 4 पारियां 10, 6, 0, 24 रनों की रही हैं. संजू सिर्फ इस सीरीज में ही खराब फॉर्म से नहीं जूझ रहे हैं. पिछली 15 पारियों के आंकड़े यह बताते हैं कि टी20 विश्व कप 2026 से पहले उनकी प्लेइंग 11 में जगह खतरे में आ चुकी है. संजू ने टी20 इंटरनेशनल की पिछली 15 इनिंग्स में कुल 262 रन बनाए हैं. अब अगर वो आखिरी टी20 मैच में कोई बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हुए तो 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 में बेंच पर ही नजर आ सकते हैं. प्लेइंग 11 में उनकी जगह उस खिलाड़ी को मौका मिलेगा, जो दमदार फॉर्म में चल रहा है.अगर फ्लॉप हुए तो प्लेइंग 11 में जगह बचना मुश्किलइसमें कोई शक नहीं है कि टी20 विश्व कप 2026 जैसे बड़े इवेंट में टीम इंडिया उन्हीं 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी जो बढ़िया फॉर्म में हैं. ऐसे में संजू की टेंशन बढ़ चुकी है. 5वां टी20 उनके लिए करो या मरो वाला मैच है. अगर वो आज भी फ्लॉप हो गए तो फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर टी20 विश्व कप में अभिषेक शर्मा के नए जोड़ीदार के तौर पर ईशान किशन को खिला सकते हैं, जो बढ़िया फॉर्म में हैं.इस सीरीज में किशन-संजू एक साथ प्लेइंग 11 में इसलिए खेल पाए हैं, क्योंकि तिलक वर्मा सीरीज से बाहर हैं. उनकी जगह किशन को नंबर 3 पर मौका मिल रहा है, लेकिन मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुने गए संजू का लगातार फ्लॉप होना उनके लिए खतरा बन चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!