पाकिस्तान को बदलना पड़ेगा फैसला, नहीं तो लगेगा बैन! किसी देश का नहीं मिल रहा साथ; अब ICC देगा सजा

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है. टूर्नामेंट में पाक टीम ग्रुप ए में है. इस ग्रुप में भारत, नीदरलैंड्स, यूएसए और नामीबिया भी हैं. इसी तरह सभी 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है.

हर टीम लीग स्टेज में अपने ग्रुप की सभी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी, लेकिन पाकिस्तान ने अचानक भारत के खिलाफ लीग स्टेज में खेलने से मना कर दिया है. हालांकि, अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ( ICC) को लिखित में इसकी जानकारी नहीं दी है. इस बीच एक ऐसा रिपोर्ट सामने आई है, जो पाकिस्तान के होश उड़ाने वाली है

.एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है

कि भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने को लेकर पाकिस्तान को किसी भी देश का समर्थन नहीं मिल रहा है. आईसीसी बोर्ड में वो अकेला है. रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान ने कई देशों से संपर्क किया था, लेकिन सभी ने उसे ही गलत कहा है. इस मुद्दे पर पाकिस्तान विश्व क्रिकेट में एकदम अकेला पड़ गया है.

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है

कि दूसरे देशों के क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी को रूखा जवाब दिया है. सभी का यही कहना है कि पाकिस्तान बिना किसी ठोस कारण के ही भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर रहा है. पाकिस्तान ने फालतू में यह संकट पैदा किया है. इस मामले में पाकिस्तान का कोई कानूनी अधिकार नहीं है.पाकिस्तान की सहमति से चुना गया न्यूट्रल वेन्यूआपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीसीबी, आईसीसी और बीसीसीआई ने आपसी समझौते से 2027 तक सभी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को न्यूट्रल वेन्यू देने का समझौता किया है. पाकिस्तान की मांग के हिसाब से ही 2026 टी20 वर्ल्ड कप में उसे अपने मैच श्रीलंका में खेलने हैं. पाकिस्तान और भारत का मैच भी श्रीलंका में ही खेला जाना है. ऐसे में यहां सुरक्षा का कोई खतरा भी नहीं बन रहा है. ऐसे में पाकिस्तान के पास इस मैच से पीछे हटने का कोई आधार नहीं है.

अब आईसीसी देगा सजा

रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी इस मामले में पाकिस्तान को कड़ी सजा दे सकता है. दूसरे देशों से सपोर्ट नहीं मिल पाने के कारण पाकिस्तान को आईसीसी बोर्ड मीटिंग में तगड़ी पेनल्टी झेलनी पड़ सकती है. पाकिस्तान अगर अपना फैसला वापस नहीं लेता है तो फिर आईसीसी करीब 38 मिलियन डॉलर की पेनल्टी लगा सकता है. इसके अलावा पाकिस्तान पर बैन भी लग सकता है. अगर ऐसा होता है तो फिर पीसीबी का दिवालिया होना तय है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!