जब सीट नहीं तो बुकिंग क्यों लेते हैं? पैसेंजर ने स्लीपर में TTE से पूछा सवाल, वीडियो पर रेलवे ने भी दिया जवाब

टिकट और बेटिकट पैसेंजर्स से भरे स्लीपर कोच में बैठे पैसेंजर ने टीटीई को पकड़ने के बाद उससे सवाल किया है। यात्री की टीटीई से शिकायत होती है कि ‘जब सीटें नहीं होती तो इतनी बुकिंग क्यों ले ली जाती है?’ पैसेंजर को हुई परेशानी को लेकर रेलवे ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है.

ट्रेन में ओवरचार्जिंग के साथ-साथ ओवरक्राउंडिंग भी एक मुद्दा है। स्लीपर और जनरल कोच में होने वाली भीड़ से रेलवे में सफर करने वाले पैसेंजर्स अंजान नहीं होंगे। कई बार तो लोगों को अपनी सीट बचाने के लिए भी टीटीई तक बुलाना पड़ता है। खैर, इस बार एक पैसेंजर ने टीटीई से स्लीपर में बैठे एक्स्ट्रा लोगों को लेकर सवाल किया है। जिसका वीडियो अब X पर वायरल हो रहा है।

इस मामले को रेलवे ने भी लाइटली नहीं लिया, बल्कि धड़ाधड़ वीडियो पर 2 से 3 कमेंट किए है और कार्रवाई के लिए जानकारी मांगी है। मगर ऐसे मामले में आए दिन सामने आते रहते हैं।पैसेंजर का TTE से सवाल?पैसेंजर, टीटीई से वीडियो में साफ सवाल उठाता है कि ‘यहां जो बैठे है, उनमें सबका टिकट कंफर्म है क्या?’ इस पर टीटीई जवाब देता है कि ‘कुछ का बना है, कुछ ने फाइन भरा है।’ फिर पैसेंजर उसे बताता है कि ‘मैंने टिकट ली है और पोजीशन ये है यहां पर की बैठने की भी जगह नहीं है। बाथरूम भी नहीं जा पा रहे, आप लोग कर क्या रहे हैं, प्रशासन क्या कर रहा है आपका?’

पैसेंजर, टीटीई से वीडियो में साफ सवाल उठाता है कि ‘यहां जो बैठे है, उनमें सबका टिकट कंफर्म है क्या?’ इस पर टीटीई जवाब देता है कि ‘कुछ का बना है, कुछ ने फाइन भरा है।’ फिर पैसेंजर उसे बताता है कि ‘मैंने टिकट ली है और पोजीशन ये है यहां पर की बैठने की भी जगह नहीं है। बाथरूम भी नहीं जा पा रहे, आप लोग कर क्या रहे हैं, प्रशासन क्या कर रहा है आपका?’

पैसेंजर के सवाल पर टीटीई जवाब देता है कि प्रशासन के काम में वो कुछ नहीं कर सकता और वो अपना काम कर रहा है। जिन लोगों पर टिकट नहीं है, उनसे पैसे लेकर टिकट काट रहा है। हां, अगर पैसेंजर की सीट किसी ने कब्जा की है, तो वो उसे खाली करा सकते है। पैसेंजर आगे ट्रेन में भीड़ को लेकर टीटीई से कहता है कि ‘जब ट्रेन की क्षमता नहीं है, तो इतनी बुकिंग क्यों ले लेते हो?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!