‘Oh shit…Oh shit’ महिला पायलट Shambhavi Pathak के आखिरी शब्द,क्यों नहीं कहा Mayday Mayday, कहां है Black box

Ajit Pawar Plane Crash pilot Shambhavi Pathak:महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी की सुबह जो हुआ, उसने देश को झकझोर कर रख दिया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार एक निजी जेट से मुंबई से बारामती जा रहे थे।

लैंडिंग से ठीक पहले विमान हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में अजित पवार समेत पांच लोग एचसी विदिप जाधव (अजित के निजी सुरक्षा अधिकारी), कैप्टन सुमित कपूर (पायलट), कैप्टन शांभवी पाठक (को-पायलट) और पिंकी माली (फ्लाइट अटेंडेंट) की मौत हुई।

हादसे के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की है, जब कॉकपिट में ‘Mayday Mayday’ नहीं गूंजा, बल्कि महिला पायलट सांभवी पाठक के आखिरी शब्द बताए जा रहे हैं-“Oh shit… Oh shit…”। आखिर उस पल क्या हुआ और आपातकालीन Mayday कॉल क्यों नहीं किया गया। प्लेन का डेटा रिकॉर्डर ब्लैक बॉक्स (Black Box) मिला या नहीं, अगर मिलेगा तो ये कैसे मदद करेगा जांच में। आइए सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं।

अजित पवार विमान हादसे का वक्त और जगह

(Ajit Pawar Plane Crash Time And Location)यह दुर्घटना सुबह करीब 8.45 बजे पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर हुई। Learjet 45 विमान, जिसका रजिस्ट्रेशन VT-SSK था, VSR द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था। फ्लाइट मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुई थी। मौसम में कोहरा था और विजिबिलिटी कम बताई जा रही है।

अजित पवार के साथ कौन-कौन थे विमान में?

इस विमान में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर एचसी विदिप जाधव मौजूद थे। कॉकपिट में मेन पायलट कैप्टन सुमित कपूर और को-पायलट कैप्टन सांभवी पाठक थीं। इसके अलावा फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली भी विमान में थीं। हादसे में सभी की जान चली गई।

पहली लैंडिंग फेल, दूसरी में पलटा विमान (Ajit Pawar Plan Landing Failed)

टकराते ही धमाके और आग (Ajit Pawar Plane Fire)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और विमान में आग लग गई। इसके बाद 4 से 5 छोटे धमाके और सुनाई दिए। आग इतनी तेजी से फैली कि पास पहुंचे लोग भी मदद नहीं कर सके। कुछ ग्रामीणों ने लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन लपटों के कारण कोई बचाव संभव नहीं हो पाया।

जानकारी के मुताबिक, पहली बार रनवे-11 पर लैंडिंग की कोशिश की गई, लेकिन कम विजिबिलिटी के कारण रनवे साफ नजर नहीं आया। पायलटों ने विमान को दोबारा ऊपर उठाया। कुछ देर बाद दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश हुई। इसी दौरान विमान रनवे से करीब 100 फीट पहले असंतुलित हो गया और पलटते हुए जमीन से टकरा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!