धुरंधर के Fa9la की हर तरफ धूम, अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अक्षय खन्ना के इस गाने का नाम

धुरंधर में अक्षय खन्ना की एंट्री वाले गाने फासला (Fa9la) को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है. फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, अब आप भी इस गाने और पूरी फिल्म का लुत्फ ले सकते हैं.

नई दिल्ली:धुरंधर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. 56 दिनों तक रणवीर सिंह की फिल्म ने 1300 करोड़ पार की कमाई करके रिकॉर्ड बनाने के बाद अब ओटीटी पर फैंस का एंटरटेनमेंट कर रही है. लेकिन अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी है. दरअसल, बहरीन के रैपर फ़्लिपेराची ने ऑफिशियली गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बना ली है, क्योंकि उनका गाना फासला (Fa9la), जो रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर में है. उसने सबसे ज्यादा बिलबोर्ड के साथ अरबिया चार्ट्स में टॉप किया है.

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि फासला (Fa9la) गाना अक्षय खन्ना के धुरंधर के आइकॉनिक एंट्री सीक्वेंस में दिखाया गया था, जो फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुआ. वहीं फ्लिपेराची ने एक वीडियो के जरिए इस खिताब पर खुशी जाहिर की है. वीडियो में उन्हें फोटोशूट के बीच में यह गुड न्यूज दी जाती है, जिस पर सिंगर कहते हैं, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हबीबी. अमेजिंग महसूस हो रहा है. यह हिंदी में पॉपुलर हो गया, जो इसमें गाया भी नहीं गया है. इसने दूसरी भाषा में कमाल किया है. इसने अभी एक धमाका देखा और मैं एक ही गाने के साथ एक ही समय में चार चार्ट में टॉप पर पहुंचकर बहुत रोमांचित हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!